दिल्ली पुलिस आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व सुरक्षा को लेकर की अंतर-राज्यीय बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा कड़ी करने एवं आतंकवाद संबंधी खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए अपने समकक्षों के साथ अंतरराज्यीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड , बिहार, राजस्थान, चंडीगढ एवं जम्मू कश्मीर के शीर्ष अधिकारियों एवं दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हिस्सा लिया। मेरठ (उत्तर प्रदेश) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक , रोहतक (हरियाणा) के अतिरिक्त महानिदेशक , नोएडा एवं गुड़गाव के पुलिस आयुक्तों, रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक और उत्तराखंड के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह