By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2025
दिल्ली पुलिस ने दो मादक पदार्थ आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार करके एक बड़े हेरोइन गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है और पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ भी जब्त किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाओं को 22 अगस्त को जीटीबी अस्पताल के निकट छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जब नंद नगरी के डी-ब्लॉक में स्थित झुग्गी-बस्ती में हेरोइन पहुंचाने की कोशिश कर रही थीं। अधिकारी ने कहा कि दोनों नीले रंग के स्कूटर पर सवार थीं, जिसे जब्त कर लिया गया है।