दिल्ली पुलिस कमिश्‍नर और तीन राज्यों के राज्यपाल रहे मारवाह का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी वेद मारवाह के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया और कहा कि उन्होंने अपने करियर में अटूट साहस के साथ काम किया। मारवाह ने मणिपुर, मिजोरम, झारखंड के राज्यपाल का दायित्व संभाला था। उन्होंने 1980 के दशक में दिल्ली पुलिस के आयुक्त के रूप में भी सेवा दी थी। उनका शुक्रवार को गोवा में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

इसे भी पढ़ें: पूर्व दिल्ली पुलिस आयुक्त वेद मारवाह का निधन, झारखंड समेत तीन राज्यों के रहे राज्यपाल

प्रधानमंत्री मोदी ने मारवाह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ वेद मारवाह जी को हमेशा उनके समृद्ध सार्वजनिक जीवन के लिये याद किया जायेगा। आईपीएस अधिकारी के रूप में उनके करियर के दौरान उनका अटूट साहस हमेशा साथ रहा।’’ उन्होंने कहा कि मारवाह बुद्धिजीवी भी थे। मोदी ने कहा, ‘‘उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.