गृहमंत्री के निर्देश के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस, बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ जारी है अभियान

By अंकित सिंह | Mar 08, 2025

दिल्ली पुलिस राजधानी के अलग-अलग इलाकों में रह रहे अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान चला रही है। आज दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के वसंत कुंज स्थित जय हिंदी कैंप में अवैध प्रवासियों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने काली बाड़ी मार्ग के पास जेजे कॉलोनी इलाके में सत्यापन अभियान चलाया था। संगम विहार और मंदिर मार्ग में भी इस तरीके का अभियान चलाया जा चुका है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Bus Free Ride से महिलाओं को मिले कई फायदे, नौकरी और शिक्षा तक पहुंच बढ़ी

दिल्ली चुनाव में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों का मुद्दा खूब उठा था। भाजपा के सत्ता में आने के साथ ही इसके खिलाफ अभियान में तेजी देखी जा रही है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को राजधानी में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं सहित अनधिकृत प्रवासियों से निपटने के दौरान स्पष्ट और त्वरित कानूनी दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया। बैठक में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "फिलहाल, उन कॉलोनियों में ऑडिट किया जा रहा है, जहां बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की बड़ी आबादी रहती है। इन अवैध कब्जेदारों को रहने में मदद करने वालों और उन्हें फर्जी दस्तावेज हासिल करने में मदद करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

प्रमुख खबरें

Dabur India का Net Profit सितंबर तिमाही में 12 फीसदी बढ़कर 498.57 करोड़ हुआ

ISRO ने 5 नवंबर को रचा था इतिहास, अंतरिक्ष में भेजा था पहला Mars Orbiter

Dubai से Ravi Uppal का प्रत्यर्पण तेज, Mahadev Betting App के हवाला नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

Supreme Court ने दो बच्चों के नियम पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेजा