नारेबाजी मामला: एक्शन में दिल्ली पुलिस, हिरासत में लिए गए अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोग

By अंकित सिंह | Aug 10, 2021

दिल्ली के जंतर मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर को वायरल हो रहा है। इसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। मामला जब गंभीर हो गया तो दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए वकील अश्विनी उपाध्याय को हिरासत में ले लिया। अश्विनी उपाध्याय के अलावा विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह और दीपक को भी हिरासत में लिया है। सूत्रों का दावा है कि पूछताछ के बाद पुलिस इन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। इससे पहले अश्विनी उपाध्याय, प्रीत क्रांति समेत कुल 6 लोगों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस को एक और शख्स की तलाश है जो नारे लगा रहा था। बीती रात हुई कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में अश्विनी उपाध्याय मौजूद थे जहां उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सेव इंडिया फाउंडेशन का था जिसे वह नहीं जानते हैं। बहुत से लोग वहां गए थे इसलिए वह भी गए थे। कार्यक्रम 1 घंटे तक चला था। अश्विनी उपाध्याय ने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की भी मांग की और कहा कि अगर सही हुआ तो उन पर एक्शन भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा दोष सिर्फ इतना है कि हम भारत छोड़ो दिवस मनाने गए थे, अंग्रेजी कानून पर आपत्ति जताने गए थे। आपको बता दें कि जंतर-मंतर पर रविवार को भारत जोड़ो आंदोलन द्वारा आयोजित प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। भारत जोड़ो आंदोलन की मीडिया प्रभारी शिप्रा श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता और पूर्व भाजपा प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ था। हालांकि मुसलमान विरोधी नारेबाजी करने वालों से उन्होंने किसी तरह के संबंध से इनकार किया है। श्रीवास्तव ने कहा, “यह प्रदर्शन औपनिवेशिक कानूनों के खिलाफ हुआ था और इस दौरान 222 ब्रिटिश कानूनों को निरस्त करने की मांग की गई। हमने वीडियो देखा है, लेकिन कोई जानकारी नहीं है कि वे कौन थे। पुलिस को नारा लगाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।” 


प्रमुख खबरें

Asian Games: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक

भारतीय तैराक Srihari Nataraj ने 50m बैकस्ट्रोक फाइनल में बनाई जगह

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध