दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं अपराधों पर तीव्र कार्रवाई के लिए झांसी स्कूटियों की शुरुआत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2025

मध्य और उत्तरी दिल्ली की महिलाओं को जल्द ही कॉलेज, बस स्टॉप और कार्यालय परिसरों के आसपास स्कूटी पर गश्त करती हुई महिला पुलिस अधिकारी नजर आएंगी।

इस प्रयास को पुरुष कर्मियों द्वारा संचालित ‘जगुआर’ गश्त मोटरसाइकिलों के साथ जोड़ा गया है, ताकि निगरानी रखने की क्षमता बढ़ाई जा सके और व्यस्त जगहों पर सड़क पर होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था, जोन-प्रथम) रवीन्द्र सिंह यादव द्वारा लाल किले से रवाना किए गए इस बेड़े में 71 ‘जगुआर’ मोटरसाइकिल और 15 ‘झांसी’ स्कूटी शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में जीपीएस ट्रैकर लगे हैं। इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित अधिकारी तैनात किये गये हैं।

झांसी टीम उन क्षेत्रों में गश्त पर ध्यान केन्द्रित करेंगी जो महिलाओं के आवागमन से अधिक जुड़ी रहती हैं। ये स्कूल के गेट और विश्वविद्यालय के मार्गों से लेकर भीड़-भाड़ वाले बस स्टॉप और अस्पताल के आसपास के क्षेत्र हैं, क्योंकि यहां उत्पीड़न, पीछा करना और झपटमारी की घटनाएं अक्सर होती हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (मध्य) मधुर वर्मा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल जमीनी स्तर पर पुलिस व्यवस्था में सुधार लाना है, बल्कि लोगों को सुरक्षित महसूस कराना भी है।

इस बीच, जगुआर दस्ते, अधिक यातायात भीड़ वाले चौराहों और जिन मार्गों पर अधिक अपराध होते हैं वहां निगरानी रखेंगे। वे आपात स्थिति में त्वरित कदम उठायेंगे और जेबकतरों, चोरों एवं झपटमारों पर लगाम लगाएंगे।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद