By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 11, 2026
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के दौरान गुरुद्वारा बंगला साहिब के भीतर पुलिसकर्मियों को जूते पहने दिखाए जाने वाले वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो प्रसारित होने के बाद नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट में स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी उस सामान्य मार्ग से गुजर रहे थे जिसका इस्तेमाल श्रद्धालु गुरुद्वारे में प्रवेश करने से पहले जूते उतारने के स्थान तक जाने के लिए करते हैं।