तीस हजारी कोर्ट मामला: वकीलों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने काली पट्टी पहनकर किया प्रदर्शन

By अनुराग गुप्ता | Nov 05, 2019

नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में बीते शनिवार पुलिस और वकीलों के बीच हुई हिंसक झड़प ने अब नया मोड़ ले लिया है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने अब अपना विरोध दर्ज कराया है। दरअसल, दिल्ली मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मी एकत्रित हुए। इस दौरान पुलिस के जवानों ने अपने हाथ में काली पट्टी बांधा हुआ था और यह विरोध प्रदर्शन वकीलों के खिलाफ किया जा रहा हैं।

इस बीच जब संवाददाताओं ने पुलिस के जवानों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि वकीलों की ज्यादती के खिलाफ वह शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे और कमिश्नर से अपनी बात कहेंगे। पुलिस जवानों ने कहा कि वर्दी के पीछे एक इंसान हैं और उनका भी परिवार है। हमारी पीड़ा कोई क्यों नहीं समझता।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन