अभिनेत्री जैकलीन की स्टाइलिस्ट से दिल्ली पुलिस ने आठ घंटे तक पूछताछ की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कथित ठग चंद्रशेखर से जुड़े मामले के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज की स्टाइलिस्ट लीपाक्षा एल्लावडी से बुधवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि एल्लावडी से पूछताछ से कुछ दिन पहले ही इस मामले में फर्नांडीज से दूसरी बार पूछताछ की गई थी। पुलिस के एक ‍वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ एल्लावडी अपराह्न साढ़े 11 बजे कार्यालय पहुंची थीं और उनसे करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई। वह शाम करीब साढ़े सात बजे दफ्तर से गई।”

इसे भी पढ़ें: उर्दू, संस्कृत, मैथिली और अंग्रेजी भाषा के भी अच्छे जानकार थे रामधारी सिंह दिनकर

उन्होंने बताया, “ चंद्रशेखर ने उनसे सुझाव लिए और अभिनेत्री के पसंदीदा कपड़े खरीदने के लिए तीन करोड़ रुपये दिए। चंद्रशेखर को मिली पूरी रकम एल्लावडी ने फर्नांडीज के लिए तोहफे खरीदने में खर्च कर दी।” पुलिस ने कहा कि उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि जैसे ही चंद्रशेखर की गिरफ्तारी की खबर आई, फर्नांडीज ने उससे अपने सारे संबंध तोड़ लिए। पुलिस अब तक इस मामले में फर्नांडीज से दो बार पूछताछ कर चुकी है। इसी मामले में अन्य अभिनेत्री नोरा फतेही से भी पूछताछ की गई है। चंद्रशेखर फिलहाल जेल में है। उस पर रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है। इसमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया