दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में शराब की बिक्री का समय बढ़ाने का सुझाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

नयी दिल्ली। शराब की दुकानों के सामाजिक दूरी के नियमों को पालन कराने में विफल रहने के बाद दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने सोमवार को एक रिपोर्ट तैयार की और दुकानों पर भीड़ से बचने के लिए शराब की बिक्री का समय बढ़ाये जाने का सुझाव दिया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 40 से अधिक दिनों के बाद शराब की दुकानें सोमवार को खुलीं और उन्हें बंद करना पड़ा क्योंकि दुकान के बाहर जमा लोग सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और व्यक्तियों की मौत, संक्रमण के 175 नये मामले

भीड़ को तितर-बितर करने के लिये पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। विशेष शाखा की रिपोर्ट में कहा गया है, “भीड़ से बचने के लिए शराब की बिक्री का समय बढ़ाया जा सकता है और दुकानों में शराब का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होना चाहिए क्योंकि लोग अपनी जरूरतों से अधिक शराब खरीदेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश