दिल्ली पुलिस ने सेंट कोलंबस स्कूल का डीवीआर जब्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

दिल्ली पुलिस ने एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) जब्त किया है, जिसमें कथित तौर पर वह घटना दर्ज है, जिसके बाद कक्षा 10वीं के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। छात्र के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन से कूदने और उसकी मौत के एक दिन बाद बुधवार को आत्महत्या के उकसावे से संबंधित आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़के ने सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें कुछ शिक्षकों के नाम लेकर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया, अपने परिवार से माफी मांगी और अपनी अंगदान की इच्छा व्यक्त की थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कई सहपाठियों के बयान दर्ज किए हैं और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर जब्त किया है। डीवीआर में कथित घटना का फुटेज है जिसमें शिक्षकों ने स्कूल के ड्रामा क्लब में प्रदर्शन के दौरान गिरने के बाद छात्र को अपमानित किया।

अधिकारियों ने कहा कि नामजद कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इस बीच, चार कर्मचारियों को अस्थायी निलंबन में रखा गया है। दिल्ली शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपों की जांच और स्कूल के आचरण की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की गई है, जिसे तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। छात्र के पिता ने पीटीआई- को बताया कि निलंबन केवल अस्थायी है और उन्होंने प्राथमिकी में नामित शिक्षकों की गिरफ्तारी की मांग की।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

रील लाइफ से रियल लाइफ तक... Celina Jaitly की अपने भाई को UAE जेल से छुड़ाने की जिगरा वाली जंग

राजीव शुक्ला ने ICC को दिया धन्यवाद, कहा- Pakistan विवाद का निकला बहुत अच्छा Solution

Speaker ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, Rahul Gandhi ने क्यों नहीं किए हस्ताक्षर?

Pakistan के यू-टर्न के बाद Sourav Ganguly का बड़ा बयान, T20 World Cup में भारत से जीतना मुश्किल