boyslockeroom मामला: दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेकर की पूछताछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

नयी दिल्ली। इंस्टाग्राम पर ‘बाइज लॉकर रूम’ नाम से एक ग्रुप बनाकर नाबालिग लड़कियों पर ‘‘अभद्र टिप्पणियां करने’’ के मामले में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के नोटिस जारी करने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। अधिकारी ने बताया कि इस ऑनलाइन ग्रुप में कुछ लोग नाबालिग लड़कियों की तस्वीरें साझा करते थे और फिर बलात्कार जैसे गैरकानूनी कृत्यों पर बातें करते थे। ग्रुप में की गई बातों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया। 

उन्होंने बताया कि नाबालिग को सोमवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार इस ग्रुप के कुछ सदस्यों की उम्र 18 साल से अधिक भी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार एक स्कूली छात्र को हिरासत में लिया गया और उसने ग्रुप के बाकी सदस्यों की पहचान की है। अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी