Delhi Pollutions: भगवंत मान के खिलाफ BJP का प्रर्दशन, वीरेंद्र सचदेवा बोले- वायु प्रदूषण के मुद्दे पर गंभीर नहीं AAP

By अंकित सिंह | Oct 28, 2024

दिल्ली भाजपा नेताओं ने आज राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर पंजाब के सीएम भगवंत मान के खिलाफ कपूरथला हाउस में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। इसे दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी कहा जा रहा है। जब हमें पता चला कि पंजाब के सीएम आज यहां मौजूद हैं, तो हमने उनसे मिलने का अनुरोध किया। आप सुप्रीमो हमेशा पंजाब के सीएम को बचाने की कोशिश करते रहे हैं। 

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण एक गंभीर मुद्दा है। दिल्ली को प्रचार नहीं नतीजे चाहिए। दिल्ली और पंजाब के बीच समन्वय क्यों नहीं है और अभी तक कोई कार्ययोजना क्यों नहीं बनी?  पंजाब में बढ़ती पराली जलने की घटनाओं के कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा जिससे दिल्लीवासी परेशान है और इस संदर्भ में दिल्ली भाजपा का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान को एक ज्ञापन सौंपने कपूरथला हाऊस स्थित दिल्ली निवास पर पहुंचा पर मुख्य मंत्री भाजपा प्रतिनिधिमंडल से नही मिले। 

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: Jammu-Kashmir को मिलेगा राज्य का दर्जा? क्यों बढ़े आतंकी हमले?

बाद दिल्ली भाजपा ने ज्ञापन की प्रति पंजाब सरकार के रेजिडेंट कमीश्नर कार्यालय को सौंपी। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत, बाँसुरी स्वराज एवं प्रवीन खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, वरिष्ठ सरदार अरविंदर सिंह लवली, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह, मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल और कार्यालय मंत्री बृजेश राय शामिल थे।

प्रमुख खबरें

पहले प्यार और अपनापन, फिर अचानक दूरी... क्या आप भी Puffer Fishing के शिकार हो रहे हैं?

South 24 Parganas में पूजा समिति विवाद में BJP कार्यकर्ता की मौत, जांच शुरू

Gurugram में Traffic जाम! 25 अगस्त को WFH का आदेश, School भी बंद

Kolathur Result: मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे MK Stalin, टीवीके के वीएस बाबू की जीत को चुनौती और ईवीएम पर सवाल