Delhi के मेडिकल कॉलेजों में 300 नई MBBS और 103 PG सीटें जोड़ने का प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

दिल्ली सरकार ने चिकित्सा शिक्षा की क्षमता बढ़ाने के लिए चरणबद्ध विस्तार योजना के तहत अपने संस्थानों में स्नातक स्तर की 300 मेडिकल सीटें, 103 स्नातकोत्तर और ‘डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी)’ सीटें तथा पांच फेलोशिप सीटें जोड़ने का प्रस्ताव रखा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली सरकार के अनुसार, इसका उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और दंत चिकित्सकों की कमी को दूर करना तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यबल को मजबूत करना है।

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) में स्नातकोत्तर सीटों की संख्या 260 से बढ़ाकर 295 करने का प्रस्ताव है, जबकि एमएआईडीएस में पीजी सीटें 22 से बढ़ाकर 42 करने की योजना है। इसके अलावा, बाबा साहेब आंबेडकर (बीएसए) मेडिकल कॉलेज में 24 सीटों वाला पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने का भी प्रस्ताव है। प्रस्तावित 103 अतिरिक्त पीजी और डीएनबी सीटों में बीएसए मेडिकल कॉलेज में 24 एमडी/एमएस सीटें, एमएएमसी में 35 एमडी/एमएस सीटें और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में 18 डीएनबी सीटें शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर