Delhi Protest: आतिशी के धरना स्थल पर जमकर हंगामा, AAP नेता ने बताया भाजपा की साजिश

By अंकित सिंह | Jun 22, 2024

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने उस स्थान पर विरोध प्रदर्शन किया जहां दिल्ली की जल मंत्री आतिशी जल संकट को लेकर अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखे हुए हैं। सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स अपनी नौकरी बहाल करने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि आज, कुछ लोग मेरे विरोध स्थल पर अराजकता पैदा करने, अशांति पैदा करने, मुझ पर हमला करने के लिए आए थे, लेकिन मैं भाजपा को बताना चाहती हूं कि मैं गांधी जी द्वारा सिखाए गए सत्याग्रह के रास्ते पर चल रही हूं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली जल संकट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने से पहले आतिशी राजघाट पहुंची

उन्होंने कहा, ‘‘एक एमजीडी पानी से 28,000 लोगों को जलापूर्ति होती है। 100 एमजीडी पानी की कमी का मतलब है कि दिल्ली में 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।’’ जल मंत्री ने कहा कि दिल्ली को पानी के लिए पड़ोसी राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से नदियों और नहरों के जरिए उसे 1,005 एमजीडी पानी मिलता है जिसमें से हरियाणा 613 ​​एमजीडी पानी मुहैया कराता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जारी भीषण गर्मी के बीच हरियाणा कुछ सप्ताह से 513 एमजीडी पानी ही दे रहा है जिस कारण 28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

अगर वे वापस नहीं आते, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं, ईरान के साथ बातचीत नाकाम होने पर Donald Trump के तल्ख तेवर

अमेरिका का बड़ा कदम, ईरानी बंदरगाहों की पूर्ण नाकाबंदी का ऐलान

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.

चीन के Shi Yu Qi से फाइनल में हारे Ayush Shetty, फिर भी Badminton Asia में Silver से रचा कीर्तिमान