दिल्ली में एक ही बारिश से बुरा हाल, मिंटो रोड़ पुल के नीचे बस डूबी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2018

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद डीटीसी की एक बस मिंटो रोड पुल के नीचे पानी में डूब गई जिससे उसमें सवार यात्री बाल बाल बचे। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, ''बस में चालक और कंडक्टर सहित सात-आठ लोग सवार थे। हमें पानी में बस के फंसे होने की सूचना शाम चार बजकर 15 मिनट के आसपास मिली।” अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने बस में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह अभियान करीब आधे घंटे चला। शहर में आज सुबह आठ बजकर 30 मिनट से लेकर शाम पांच बजकर 30 मिनट तक में 52.4 मिलीमीटर बारिश हुई।

वर्षा से पहले दोपहर में इतना घने बादल छा गये कि सड़क पर चल रहे वाहनों को हेडलाइट जलानी पड़ी। कुछ क्षेत्रों में पेड़ भी उखड़ गये। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सफरदरजंग की वेधशाला के अनुसार शहर में सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक 52.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस वेधशाला की रिकार्डिंग दिल्ली का आधिकारिक आंकड़ा मानी जाती है।

 

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar