दिल्ली : जमानत पर छूटने के बाद 2023 से फरार दुष्कर्म का दोषी पश्चिम बंगाल में पकड़ा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2025

दिल्ली पुलिस ने डेढ़ साल से अधिक समय से फरार चल रहे दुष्कर्म मामले के एक दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के महोबा के मूल निवासी दुली चंद (49) को 1996 में पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में चार साल की बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया गया था। दुली चंद आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

पुलिस ने बताया कि तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने उसे नवंबर 2023 में दो सप्ताह की छुट्टी दी थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। पुलिस के अनुसार दुली चंद पिछले 18 महीनों से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में संतोष मिस्त्री के नाम से छिपकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ विश्लेषण करने पर यह पुष्टि हुई कि भगोड़ा अपराधी दुर्गापुर के कड़ा रोड पर एक फर्जी पहचान के साथ रह रहा था। सूचना मिलने पर तुरंत एक टीम भेजी गई, जिसने उसे पहचान लिया और किराये के एक मकान से उसे पकड़ लिया।

प्रमुख खबरें

हम करते हैं विविधता का सम्मान...PM मोदी ने ओमान से दुनिया को दिया बड़ा मैसेज

लकड़ी की नाव और मसालों की खुशबू, 5000 साल पुरानी दोस्ती, क्यों कहा जाता है ओमान को गेटवे ऑफ गल्फ, जहां है समंदर में भारत का अभेद्य किला

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बंपर जीत, केजरीवाल बोले- सुशासन पर जनता की मुहर

क्या बंगालियों का अपमान करने वालों में माफी मांगने का साहस है? BJP को लेकर ऐसा क्यों बोले अभिषेक बनर्जी