दिल्ली को छह मई को 577 मीट्रिक टन आक्सीजन प्राप्त हुई: राघव चड्ढा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2021

नयी दिल्ली। आप विधायक राघव चड्ढा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली को छह मई को सिर्फ 577 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त हुई, जो इसकी 976 मीट्रिक टन की कुल आवश्यकता का 59 प्रतिशत है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चड्ढा ने कहा कि प्राधिकारियों को बृहस्पतिवार को अस्पतालों से ऑक्सीजन की कमी को लेकर नौ एसओएस कॉल (त्राहिमाम संदेश) प्राप्त हुए और इन स्वास्थ्य इकाइयों को 5.1 मीट्रिक टन जीवन रक्षक गैस प्रदान की गई। राष्ट्रीय राजधानी को बुधवार को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त हुई थी, जो अभी तक की सबसे अधिक मात्रा है। इसके चलते अस्पतालों से एसओएस कॉल में उल्लेखनीय कमी आयी थी। बुधवार को बढ़ी हुई आपूर्ति दिल्ली उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद मिली थी। हालांकि, एक दिन में इसमें 153 मीट्रिक टन की कमी आयी। पिछले सात दिनों में दिल्ली को 976 टन की मांग के मुकाबले औसतन प्रतिदिन 498 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त हुई है।

प्रमुख खबरें

देशभर में Paper Leak प्रदर्शन की FIR रद्द, Supreme Court के आर्टिकल 142 का उपयोग

Swara Bhasker ने पद्मावत की जौहर को बताया कायरता, भड़के लोग बोले- इतिहास का ज्ञान शून्य और संवेदनशीलता खत्म

एलडीएफ को कमजोर नहीं होने देगी भाकपा, बातचीत से सुलझेगा विवाद: बिनॉय विश्वम

Jammu-Kashmir में Medical Interns के Stipend बढ़ाने की मांग तेज, डॉक्टरों के प्रदर्शन के बाद Congress ने CM Omar को लिखा पत्र