Delhi में टूटा बारिश का 41 सालों का रिकॉर्ड, तालाब में तब्दील हुई सड़कें... Kejriwal Government ने मंत्रियों और अफसरों की छुट्टी रद्द कर दिए निरीक्षण करने के निर्देश

By रितिका कमठान | Jul 09, 2023

दिल्ली में बारिश का 41 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां लगातार आसमान से बादल आफत बनकर बरस रहे है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। दिल्ली सरकार ने भारी बारिश को देखते हुए बड़ा आदेश दिया है। सड़कों से लेकर गलियों तक पानी के जलजमाव को देखते हुए दिल्ली सरकार ग्राउंड स्तर पर उतर आई है। दिल्ली सरकार ने सभी विभागों की रविवार की छुट्टी रद्द कर अधिकारियों को फील्ड पर पहुंचकर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए है। सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनता को जरूरी सुविधाओं और सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण बारिश हुई और दिल्ली में मौसम की पहली ‘बहेद भीषण बारिश’ दर्ज की गई। सफदरजंग वेधशाला में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 25 जुलाई 1982 को एक दिन में दर्ज की गई 169.9 मिलीमीटर बारिश के बाद से सर्वाधिक है। यानी इस बारिश ने बीते चार दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि दिल्ली के अलावा दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद में हुई है।

दिल्ली में रुक कर होती रहेगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी जनता को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारत के मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में भी दिल्ली में रुक रुक कर भारी बारिश होती रहेगी। अभी जनता को बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

प्रमुख खबरें

Hyundai Motor India का बड़ा प्लान, 2030 तक कार्यकारी स्तर पर 20% Women Workforce का लक्ष्य

Jay Shah के ग्लोबल विजन के तहत India vs Japan T20 Match क्रिकेट विस्तार की बड़ी पहल: Devajit Saikia

India-Pakistan के बीच फिर से महासंग्राम ! UN Resolution के बाद Kashmir पर भारत के जवाब का विरोध करना पाकिस्तान को पड़ा भारी

CBIC Customs Clearance Rule: मेडिकल डिवाइस और दवाओं के आयात पर नई Checklist जारी