दिल्ली में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, तोड़ा पिछले 2 महीनों का रिकॉर्ड; 431 नए मामले आए सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 431 नए मामले सामने आए जो करीब दो महीने में सर्वाधिक मामले हैं, वहीं संक्रमित होने की दर 0.60 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हालिया बुलेटिन में बताया गया कि दो और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 10,936 हो गई है। महानगर में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को 400 से अधिक मामले दर्ज किए गए। बृहस्पतिवार को 409 मामले सामने आए थे।

प्रमुख खबरें

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे