दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। भारत मौसम विभाग विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान के मंगलवार को 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.6 और अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन में Covaxin को मिलेगी मान्यता, 22 नवंबर को स्वीकृत टीकों की सूची में होगी शामिल

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच अच्छा , 51 और 100 के बीच संतोषजनक , 101 और 200 के बीच मध्यम , 201 और 300 के बीच खराब , 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

प्रमुख खबरें

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए