दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, आसमान साफ रहने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 से 15 मई तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बन सकती है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के शाहीन बाग में अतिक्रमण के खिलाफ SDMC की कार्रवाई, बुलडोजर के सामने बैठे लोग

मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर लू की घोषणा की जाती है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस मौसम में सामान्य है।

प्रमुख खबरें

राजस्थान में 17 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के प्रयास में शिक्षक गिरफ्तार, प्रधानाचार्य निलंबित

लोकतंत्र में शासक असहमति को बर्दाश्त करता है: गडकरी

जिनकी आंखें नहीं, वे भी देख सकेंगे दुनिया, एलन मस्क के कौन से नए डिवाइस को मिली FDA की मंजूरी

भारत के हम बहुत आभारी हैं...50 मिलियन डॉलर की मदद पाकर गदगद हुआ मालदीव, बताने लगा अच्छा दोस्त