By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2022
नयी दिल्ली| दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस ऋतु में सामान्य है। भारत के मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।