Delhi Red Fort blast: संदिग्धों की तीसरी कार की तलाश में जुटीं जांच एजेंसियां

By Ankit Jaiswal | Nov 13, 2025

दिल्ली के लाल किला धमाके के बाद जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। अब जांच एजेंसियां उस तीसरी कार की तलाश में जुटी हैं जो संदिग्धों से जुड़ी बताई जा रही है और फिलहाल लापता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कार मारुति ब्रेज़ा हो सकती है जिसे आरोपीयों ने रैकी या भागने के लिए इस्तेमाल किया था।

धमाके के बाद शुरू हुई जांच में पुलिस ने दूसरी संदिग्ध कार, एक लाल फोर्ड इकोस्पोर्ट, फरीदाबाद से बरामद की थी। यह वही कार बताई जा रही है जो मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी से जुड़ी है। इकोस्पोर्ट फरीदाबाद के खंडावली गांव के पास एक फार्महाउस से मिली है, जो आरोपी के एक परिचित का बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि यह गाड़ी (DL10CK0458) 22 नवंबर 2017 को पंजीकृत हुई थी और इसके मालिक के रूप में डॉ. उमर का नाम दर्ज है। वही डॉ. उमर उस i20 कार के भी मालिक थे जो धमाके के दौरान इस्तेमाल की गई थी।

पुलिस ने दिल्ली परिवहन विभाग से हाल के महीनों में ट्रांसफर हुई सभी गाड़ियों का ब्यौरा मांगा है ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह तीसरी कार घटना से पहले या बाद में कहां गई और उसमें कोई मौजूद था या नहीं। जांच एजेंसियां इस सुराग को दिल्ली धमाके से जुड़ी बड़ी कड़ी मान रही हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi के बयान पर CJP का तीखा हमला, कहा देश के युवाओं को आपस में बांटने का हो रहा प्रयास

PM Modi का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, जानवरों के साथ उनके खास लगाव की लोग कर रहे तारीफ

Delhi में MCD Worker की चाकू मारकर हत्या, परिजनों को एक्सीडेंट की खबर देकर बुलाया

Sonam Bajwa Birthday: एक्टिंग का जुनून ले आया फिल्म इंडस्ट्री, Punjabi Cinema के बाद Bollywood में मचाया धमाल