दिल्ली बनी रेप कैपिटल! हत्या के सबसे अधिक मामले आए राष्ट्रीय राजधानी से

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2021

नयी दिल्ली। भारत में 2020 में 19 महानगरों में से , दुष्कर्म के करीब 40 प्रतिशत मामले और हत्या के तकरीबन 25 प्रतिशत मामले अकेले दिल्ली में सामने आए। सरकार के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले साल कोविड-19 महामारी फैलने और लॉकडाउन लगे होने के बावजूद हत्या के 1,849 और बलात्कार के 2,533 मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले एनसीआरबी ने 20 लाख से अधिक की आबादी वाले 19 शहरों को महानगर के तौर पर वर्गीकृत किया है जिनमें अहमदाबाद, बेंगलूरू, चेन्नई, कोयम्बटूर, दिल्ली, गाजियाबाद, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, कोझीकोड, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे और सूरत आते हैं।

इसे भी पढ़ें: तीन स्कूली छात्राओं से बलात्कार मामले में सफाई कर्मचारी को आजीवन कारावास

एनसीआरबी के अनुसार, इन 2,533 मामलों में से दुष्कर्म की 2,448 पीड़िता 18 वर्ष से अधिक आयु की थीं। पिछले साल महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 35,331 मामले दर्ज किए गए जो 2019 के मुकाबले 21.1 प्रतिशत कम हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध के ज्यादातर मामले ‘पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा अत्याचार’ के तहत दर्ज किए गए। ये मामले 30.2 प्रतिशत थे। इसके बाद ‘महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला’ करने के 19.7 प्रतिशत, ‘महिलाओं के अपहरण’ के 19 प्रतिशत मामले और दुष्कर्म के 7.2 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार