दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 703 नए मामले, 28 और मरीजों ने गंवाई अपनी जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 703 नए मामले सामने आए और यहां संक्रमण दर अब 0.83 प्रतिशत रह गई है। अधिकारियों ने बताया कि शहर में संक्रमण के अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या 6.24 लाख से अधिक हो गई तथा मृतक संख्या 10,502 हो गई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को संक्रमण दर 0.98 प्रतिशत थी। दिल्ली में 24 दिसंबर को सामने आए 1,063 मामलों को छोड़कर पिछले कई दिन से संक्रमण के मामलों की संख्या 1000 से कम बनी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: ICMR प्रमुख बलराम भार्गव की सलाह, उपचार में सावधानी जरूरी, नहीं तो वायरस के स्वरूप में हो सकता है बदलाव 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि शहर में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 703 नए मामले सामने आए जिससे यहां अब कुल मामलों की संख्या 6,24,118 हो गई है। दिल्ली में फिलहाल उपचाराधीन मामलों की संख्या 6,122 है।

प्रमुख खबरें

सोनम Sonam Wangchuk ने उपराज्यपाल प्रशासन पर साधा निशाना, President Murmu से हस्तक्षेप की मांग

Kolkata में अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले का आरोप, TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav