दिल्ली के पृथ्वी गुप्ता भारत के 64 वें ग्रैंडमास्टर बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के पृथु गुप्ता पुर्तगाल लीग 2019 के पांचवें दौर में आईएम लेव यांकेलेविच को हराकर 2500 अंक की ईएलओ रेटिंग पार करने के बाद भारत के 64वें ग्रैंडमास्टर बन गये। पृथु ने नौ साल की उम्र से शतरंज खेलना शुरू किया था, उन्होंने यह उपलब्धि 15 साल चार महीने और 10 दिन में हासिल की। 

इसे भी पढ़ें: Grand chess tour: आनंद ने चौथे दौर में वेस्ले सो से ड्रा खेला

इकतीस वर्ष पहले विश्वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने थे। आनंद ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया कि अब हम पूरे हो गये। 64वां ग्रैंडमास्टर। हमारे नये ग्रैंडमास्टर पृथु गुप्ता आपका स्वागत है। 

इसे भी पढ़ें: Grand Chess Tour 2019: आंनद ने तीसरे दौर में लेवोन अरोनियन से ड्रॉ खेला

जवाब में पृथु ने भी आनंद का शुक्रिया अदा किया। इस युवा खिलाड़ी ने लिखा, ‘‘शुक्रिया आनंद सर। आप हमेशा ही प्रेरणा का बड़ा स्रोत रहे हो। पृथु ने पिछले साल जिब्राल्टर मास्टर्स में अपनी पहली ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल की थी। इसी वर्ष बिएल मास्टर्स में उन्होंने दूसरी नार्म हासिल की थी। उन्हें इस महीने के शुरू में पोर्टिसियो ओपन में अंतिम नार्म मिली थी। डी गुकेश भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर है जिन्होंने 12 साल सात महीने और 17 दिन में यह उपलब्धि इस साल जनवरी में हासिल की थी। 

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी