Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 26, 2026

दिल्ली के समयपुर बादली औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ‘प्लास्टिक मोल्डिंग’ की एक इकाई में आग लगने से तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 में रात करीब साढ़े बाहर बजे आग लगने की सूचना मिली।

अधिकारियों के अनुसार, यह इकाई एक ऐसी इमारत में स्थित थी जिसमें तहखाना, भूतल, पहली और दूसरी मंजिल है तथा छत पर एक अस्थायी ढांचा भी बना हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर देर रात तीन बजकर 15 मिनट पर काबू पा लिया गया। इसके बाद प्रशीतन अभियान संचालित किया गया।

इस घटना में तीन लोग धर्मवीर (32), मोहम्मद सरुख (41) और अमित (34) मामूली रूप से झुलस गए। अधिकारियों के मुताबिक, दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आम लोगों ने तीनों को आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

प्रमुख खबरें

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग