Delhi: सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने शुक्रवार को अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभाला। दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के.सक्सेना ने बृहस्पतिवार को दोनों को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी। आतिशी को शिक्षा, लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), विद्युत और पर्यटन विभाग का कार्यभार दिया जाएगा, जबकि भारद्वाज स्वास्थ्य, शहरी विकास, जल और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो पद खाली हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir Trust: सूत्रों का दावा, Champat Rai को UP SIT की पहली रिपोर्ट में Clean Chit

Health Tips: जिम जाने की जरूरत नहीं, Simple Tennis Ball से बढ़ाएं Brain Efficiency और Focus

Sanjay Raut का बड़ा तंज: बोले- दिल्ली को Devendra Fadnavis की जरूरत, PM कर रहे बात

भारत ने करोड़ों...कुछ सीखो, चुनाव को लेकर ट्रंप ने अमेरिकी प्रशासन को दिखाया आईना