सीएम केजरीवाल ने किया दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल’ का ऐलान, जानिए कब होगा इसका आयोजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बताया कि शहर में अगले साल 28 जनवरी से 26 फरवरी के बीच ‘दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा और यह देश का ऐसा सबसे बड़ा महोत्सव होगा। उन्होंने बताया कि इसमें देश के साथ-साथ विदेशों से भी लोग शिरकत करेंगे और दिल्ली, उसकी संस्कृति, भोजन के बारे में जानने के साथ ही खरीदारी का लुत्फ उठाएंगे। इस आयोजन से रोजगार के हजारों अवसर पैदा होंगे। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार इस दौरान दिल्ली आने वाले लोगों को विशेष ‘पैकेज’ उपलब्ध कराने के लिए कई होटलों और विमानन कंपनियों से बात कर रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर