'दिल्ली में 28 जनवरी से 26 फरवरी तक शॉपिंग फेस्टिवल', CM केजरीवाल बोले- पूरी दुनिया से लोगों को करेंगे आमंत्रित

By अनुराग गुप्ता | Jul 06, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल का देश का सबसे बड़ा फेस्टिवल होगा और इसमें पूरी दुनिया के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के CM का तंज, 'बीजेपी के पास CBI, ED है, लेकिन जनता के पास उनका बेटा केजरीवाल है' 

उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों को दिल्ली लाने के लिए हम होटल्स, ट्रैवल एजेंट, एयरलाइंस के साथ बात कर रहे हैं जिससे दिल्ली आने वाले लोगों को विशेष पैकेज दिए जा सके जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसमें हिस्सा ले सकें। इससे दिल्ली की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा