दिल्ली को जल्दी ही मिलेंगे 11 नए अस्पताल, उपलब्ध होंगे 10 हजार से ज्यादा अतिरिक्त बिस्तर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली में शीघ्र ही 11 नए अस्पताल होंगे, जिससे शहर की स्वास्थ्य अवसंरचना में मरीजों के लिए 10 हजार से ज्यादा अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध होंगे। आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की समीक्षा करने के बाद इसकी घोषणा की। बयान में कहा गया कि सिसोदिया ने सिरसपुर, ज्वालापुरी, मादीपुर और हस्तसाल (विकासपुरी) में बन रहे अस्पतालों के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें: अगले पांच साल में 23.7 गीगावॉट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ सकता है भारत : रिपोर्ट

बयान में कहा गया कि ज्वालापुरी, मादीपुर, हस्तसाल और सिरसपुर में दिल्ली सरकार द्वारा बनवाए जा रहे चार अस्पतालों में से सिरसपुर के 11 मंजिला अस्पताल में 1,164 बिस्तर होंगे, जबकि अन्य अस्पतालों में से प्रत्येक में 691 बिस्तर उपलब्ध होंगे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर