दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय ने “उच्च शिक्षा में महिला नेतृत्व: अवसर और चुनौतियां” संगोष्ठी का सफल आयोजन किया, अग्रणी महिलाओं को किया सम्मानित

By प्रेस विज्ञप्ति | Mar 27, 2025

नई दिल्ली। दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय (DTU) ने इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन, कश्मीरी गेट के सभागार में "उच्च शिक्षा में महिला नेतृत्व: अवसर और चुनौतियां" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शैक्षिक क्षेत्र में महिलाओं की नेतृत्व, भूमिका और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर गहन चर्चा करना था।

अपने स्वागत संबोधन में दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. धनंजय जोशी ने शैक्षिक नेतृत्व में लिंग असमानता को कम करने और महिलाओं को निर्णय लेने की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा का ही रास्ता, उपयुक्त रास्ता है।

मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता सक्सेना ने अपने मुख्य भाषण में कहा कि शिक्षा में महिलाओं की समान भागीदारी और नेतृत्व सुनिश्चित करने के लिए, हमें समावेशी वातावरण बनाना होगा, जिसमें उन्हें समान अवसर मिले, ताकि वे अपनी प्रतिभा का पूर्ण उपयोग कर सकें और शिक्षा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।

विशिष्ट वक्ताओं, जिनमें आईजीडीटीयूडब्ल्यू की कुलपति प्रो. रंजना झा, और प्रख्यात लेखिका और कोरियोग्राफर श्रीमती मालविका जोशी शामिल थीं, ने अपने अनुभवों को साझा किया, जिससे शिक्षा में महिलाओं के नेतृत्व पर चर्चा समृद्ध हुई।

कार्यक्रम के अवसर पर बीस से अधिक अग्रणी महिलाओं को उनके योगदान और समाज में प्रेरणास्रोत के रूप में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डॉ. संजीव राय ने उच्च शिक्षा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनके नेतृत्व को विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण बताया और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

विशिष्ट अतिथियों में डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली की कुलपति प्रो. अनु सिंह लाठर, प्रख्यात समाजसेवी डॉ. शोभा विजेंदर, आईजीडीटीयूडब्ल्यू की कुलपति प्रो. रंजना झा ,मीडिया क्षेत्र से डॉ राज श्री राय आदि लोग शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!