Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

दिल्ली यातायात पुलिस ने ‘ट्रैफिक प्रहरी’ ऐप को बढ़ावा देने और शीतकालीन कार्ययोजना तथा चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना (ग्रैप) के प्रतिबंधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाकर 1,432 लोगों का इस ऐप पर पंजीकरण कराया। दिल्ली यातायात पुलिस की अतिरिक्त आयुक्त (जोन एक) विजंयता आर्या ने बताया कि यह अभियान जोन के अंतर्गत आने वाली तीनों रेंज उत्तरी, मध्य और पूर्वी रेंज में चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों और आम लोगों से बातचीत कर उन्हें ‘ट्रैफिक प्रहरी’ ऐप पर पंजीकरण कराने और यातायात नियमों के उल्लंघन की जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि लोगों को गलत दिशा में वाहन चलाने, रेड लाइट पार करने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों के सवार होने, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने और गलत तरह से गाड़ी खड़ी करने जैसे उल्लंघनों की तस्वीरें या वीडियो ऐप पर अपलोड कर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। आर्या ने कहा कि अभियान के दौरान कुल 1,432 लोगों को ऐप से जोड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही लोगों को दिल्ली सरकार की शीतकालीन कार्ययोजना के तहत दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-बीएस-छह वाहनों के दिल्ली में प्रवेश और परिचालन पर लागू प्रतिबंधों के बारे में भी जागरूक किया गया।

ये प्रतिबंध एक नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक प्रभावी हैं।

प्रमुख खबरें

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह

UP-112 की PRV ने दिवाली पर 2.05 लाख से अधिक जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच