Congress की दिल्ली इकाई ने उपराज्यपाल सक्सेना को पत्र लिखकर महापौर चुनाव कराने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2024

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेता जितेंद्र कुमार कोचर ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर अपील की है कि वह फाइल को मंजूरी देकर बिना किसी देरी के महापौर चुनाव की अनुमति दें। पार्टी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता अनुज अत्रे ने कहा कि दिल्ली में 90 फीसदी काम एमसीडी के दायरे में आता है और इसके कामकाज में कोई भी बाधा सीधे राष्ट्रीय राजधानी में निकाय सेवाओं और स्वच्छता को प्रभावित करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली में चुनाव रद्द कराने की कोशिश कर रही है जो लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है।

प्रमुख खबरें

MMDR Act के खिलाफ Supreme Court जाएगी झारखंड सरकार, 14,000 करोड़ राजस्व नुकसान का दावा

Nepal Floods में 95 लोगों की मौत, 133 भारतीय समेत करीब 500 लापता

Instagram पर बढ़ा Teen Safety संकट, US Court में Adam Mosseri ने कबूला Take a Break फीचर का कड़वा सच

Supreme Court 1 सितंबर को UPSC CSE 2025 में OBC क्रीमी लेयर मामले पर सुनवाई करेगा