DU में DUSU Election की तैयारी शुरू, कुलपति ने चुनाव अधिकारी नियुक्त किए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 05, 2026

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली विश्वविद्यालय ने बुधवार को आगामी छात्र संघ चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। यह चुनाव सितंबर में होने की संभावना है। अधिसूचना में कहा गया है कि रसायन विज्ञान विभाग के राज किशोर शर्मा को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है, जबकि विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष राजेश सिंह को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीआरओ) बनाया गया है।

डूसू चुनाव देश के सबसे अधिक चर्चित छात्र संघ चुनावों में शामिल हैं, जिनमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) जैसे प्रमुख छात्र संगठन चुनावी मुकाबले में उतरते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा उचित समय पर चुनाव की विस्तृत समय-सारिणी जारी किए जाने की उम्मीद है, जिसमें नामांकन दाखिल करने, नाम वापस लेने, मतदान और मतगणना की तारीखें शामिल होंगी।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी