DU आगामी कॉलेज का नाम सुषमा स्वराज के नाम पर रखने का कर रहा है विचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) फतेहपुर बेरी में अपने आगामी कॉलेज का नामकरण दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज के नाम पर करने का विचार कर रहा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कॉलेज के नाम को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद और कार्यकारिणी परिषद द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘स्वराज के साथ कुछ और नामों का भी प्रस्ताव किया गया है। स्वामी विवेकानंद और वीर सावरकर के नाम भी विचाराधीन हैं।’’

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में 29 नए मंत्रियों को बांटे गए विभाग, कुछ मंत्रियों ने दिखाई अप्रसन्नता

दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को रविवार को जिला प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय को आवंटित 40 बीघा जमीन पर सुविधा केंद्र और प्रस्तावित कॉलेज का शिलान्यास करना था लेकिन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है और अगली तारीख के बारे में बाद में बताया जाएगा। गुप्ता ने कहा, ‘‘सुविधा केंद्र से भट्टी कलां और उसके आसपास रहने वाले डीयू के छात्रों को लंबी दूरी की यात्रा किए बिना दाखिले, परीक्षा सहित विभिन्न प्रक्रियाओं को आसानी से पूरा करने में सहूलियत होगी।’’ अधिकारियों के अनुसार कुछ अन्य स्थानों पर भी ऐसे केंद्र स्थापित करने की योजना है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता