DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 18, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) के चार केंद्रीय पदों और महाविद्यालय प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह मतदान शुरू हो गया। इस चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा)-स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। अधिकारियों ने बताया कि जिन विद्यार्थियों की कक्षाएं दिन के समय हैं, वे अपराह्न एक बजे तक मतदान कर सकेंगे जबकि संध्या कक्षाएं आयोजित करने वाले महाविद्यालयों में अपराह्न तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे तक मतदान होगा।

शनिवार को मतगणना के समय मशीन खोली जाएंगी।’’ छात्र कल्याण, परिसर में सुविधाएं, छात्रावास में रहने की व्यवस्था और सुरक्षा डूसू चुनाव प्रचार के प्रमुख मुद्दों के रूप में उभरे हैं। सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद छात्रों की सुरक्षा और उनके रहने की व्यवस्था चुनाव का एक अहम मुद्दा बन गया है। इस हादसे में विद्यार्थियों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी।

विश्वविद्यालय ने चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर छात्र मार्ग, प्रोबिन रोड और विश्वविद्यालय मार्ग समेत प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी परामर्श के अनुसार, ये पाबंदियां शुक्रवार और शनिवार को नतीजों की घोषणा होने तक लागू रहेंगी।

प्रमुख खबरें

TMC को ऐतिहासिक बगावत के बाद बड़ा झटका! EC ने फ्रीज किया फूल और घास चुनाव चिह्न, ममता बनर्जी ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

रूस प्रतिबंध बिल पर Raja Krishnamoorthi ने डेमोक्रेटिक पार्टी लाइन से अलग जाकर दिया वोट

US-Saudi Arabia F35 Deal | मेरिका ने सऊदी अरब के साथ ऐतिहासिक डिफेंस डील को दी हरी झंडी! $24.3 अरब में बेचेगा 48 F-35 फाइटर जेट

शुरुआती कारोबार में 16 पैसे सुधरा Rupee, अमेरिकी Dollar के मुकाबले 95.73 पर पहुंचा