दिल्ली हिंसा मामले में चार्जशीट दाखिल, AAP के निलंबित पार्षद ताहिर समेत 15 लोग बनाए गए आरोपी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन ने सीएए विरोधी प्रदर्शनों और उसके बाद उतरपूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के लिए कथित तौर पर एक करोड़ दस लाख रुपये खर्च किए। यह जानकारी दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को कड़कड़डूमा अदालत में पेश 1030 पन्नों के आरोपपत्र में दी। पुलिस ने 23 फरवरी की रात को सीएए समर्थक और सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच जाफराबाद में हुए संघर्ष के सिलसिले में एक अन्य आरोपपत्र दायर किया है। दिल्ली के चांद बाग इलाके में आप के निलंबित पार्षद के घर के बाहर 24 फरवरी को दोपहर करीब सवा दो बजे हुए दंगों में हुसैन की कथित भूमिका को लेकर उसे गिरफ्तार किया गया था। इस सिलसिले में खजूरी खास थाने में हुसैन सहित 15 लोगों के खिलाफ दंगे का मामला दर्ज किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: सीमा सील करने के दिल्ली सरकार के फैसले का किया जाना चाहिए सम्मान: खट्टर

आरोपपत्र के मुताबिक बैंक खाते के ब्यौरे में 92 लाख रुपये के छह संदिग्ध लेन-देन हुए। आरोपपत्र के मुताबिक हुसैन ने पूछताछ में दंगों में संलिप्त होने की बात स्वीकार की और यह भी कहा कि इलाके में उनके घर के पास जब दंगा भड़का तो वह अपनी घर के छत पर मौजूद थे। इसने बताया कि हुसैन अन्य सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के संपर्क में थे। वहीं ताहिर के वकील ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आप के निलंबित पार्षद के जवाब को ‘‘तोड़-मरोड़’’ कर पेश किया है। वकील जावेद अली ने दावा किया कि उनके राजनीतिक विरोधियों ने षड्यंत्र रचकर उन्हें फंसाया है। उन्होंने कहा कि हुसैन यहां आरोपी नहीं पीड़ित हैं।

प्रमुख खबरें

Stree 3 के लिए करना होगा इंतजार! Rajkummar Rao ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग

Arvind Kejriwal ने गोवा के लिए 6 गारंटी का किया ऐलान, 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा

MP High Court के आदेश से 14% हुआ OBC Quota, 13% रोके गए पदों पर अनारक्षित भर्ती होगी

Taiwan के समर्थन में उतरी European Parliament, Kaja Kallas से सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की अपील