Delhi Water Crisis: AAP के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, कालाबाजारी का लगाया आरोप, संजय सिंह का पलटवार

By अंकित सिंह | Jun 17, 2024

दिल्ली में जल संकट लगातार जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शहर में पानी की कमी के खिलाफ 'मटका फोड़' विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली सरकार पर पानी की कालाबाजारी और बर्बादी का आरोप लगाया। यह कहना है दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पानी की चोरी हो रही है। अरविंद केजरीवाल और उनके नेता पानी की कालाबाजारी कर रहे हैं। चोरी, कालाबाजारी और लीकेज बंद हो जाए तो दिल्ली को पानी मिल जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में BJP नेताओं का हंगामा, Saurabh Bharadwaj ने शेयर की तोड़फोड़ वीडियो

आप का पलटवार

दिल्ली में जल संकट के मुद्दे पर दिल्ली सरकार के खिलाफ बीजेपी के प्रदर्शन पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अगर दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी बीजेपी के गुंडों के डर से अपना काम बंद कर देंगे तो दिल्ली के लोगों को पानी कैसे मिलेगा। अगर आप (बीजेपी प्रदर्शनकारी) लड़ना है और राजनीति करनी है तो हमारे साथ करो... आप दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों पर हमला कर रहे हैं और उनके कार्यालय में तोड़फोड़ कर रहे हैं। यह किस तरह की गुंडागर्दी है?'' उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रायोजित जल संकट दिल्ली में हो रहा है। जब मैं यह कहता हूं तो इसका मतलब है कि भाजपा नहीं चाहती कि दिल्ली के लोगों को पानी मिले।

प्रमुख खबरें

India vs Pakistan गोल्ड मेडल मैच में नहीं दिखेंगे Mohsin Naqvi, पदक वितरण से रहेंगे दूर

Kolkata में रियल एस्टेट पर भू-माफिया का कब्जा, वित्त मंत्री ने संगठित कंपनियों से मांगी मदद

Flydubai फ्लाइट में हमले के बाद भी बचाईं 182 जिंदगियां, Captain Smit Machhar को राष्ट्रीय सम्मान की मांग

Pakistan के खिलाफ Sri Lanka T20 टीम घोषित, Kusal Mendis की वापसी और 6 बड़े बदलाव