Delhi Water Crisis: AAP के आरोप पर Haryana CM का पलटवार, बोले- झूठ फैलाना केजरीवाल की फितरत, पहले से दे रहे ज्यादा पानी

By अंकित सिंह | Jun 01, 2024

दिल्ली में पानी का संकट इतना वास्तविक हो गया है कि इसे नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता क्योंकि कई इलाकों में लोगों को खाली बाल्टियों के साथ पानी के टैंकरों तक पहुंचने की जद्दोजहद करते देखा गया, कुछ लोग अपने बर्तन भरने के लिए कतार में भी कूद पड़े। दिल्ली जल संकट को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। आम आदमी पार्टी इसके लिए हरियाणा सरकार को दोष दे रही है। आप का दावा है कि हरियाणा की ओर से दिल्ली को कम पीनी भेजा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: खड़गे ने राहुल गांधी को बताया PM पद के लिए अपनी पसंद, BJP का तंज, क्या उन्होंने ममता और अरविंद केजरीवाल से पूछा?

आप सरकार का दावा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आग्रह किया कि वह हरियाणा और उत्तर प्रदेश की अपनी सरकारों से राष्ट्रीय राजधानी को एक महीने तक पानी उपलब्ध कराने के लिए कहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है। उन्होंने कहा, अगर भाजपा हरियाणा और उत्तर प्रदेश की अपनी सरकारों से बात करके एक महीने के लिए दिल्ली को कुछ पानी दिलवा दे तो दिल्ली वाले भाजपा के इस कदम की खूब सराहना करेंगे। जल संसाधन मंत्री आतिशी का दावा है कि हरियाण द्वारा पानी रोकने की वजह से शहर के कई हिस्सों में जल संकट उत्पन्न हो गया है। दिल्ली सरकार ने जल संकट से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी को अधिक पानी की आपूर्ति करने के लिए हरियाणा को निर्देश देने की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।

प्रमुख खबरें

US Presidential Election 2028 | राष्ट्रपति चुनाव के लिए जेडी वेंस को समर्थन देने पर डोनाल्ड ट्रंप का टालमटोल, कहा- अभी बहुत जल्दी है

BJP के प्रमुख रणनीतिकार Amit Shah का 62वां जन्मदिन, RSS से Union Cabinet तक का सफर

वैश्विक दबाव में Sensex 678 अंक लुढ़का, Nifty भी 22,568 पर फिसला

शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल के दबाव से Rupee 12 पैसे फिसला, 94.50 प्रति डॉलर पर