Atishi की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, दिल्ली की जल मंत्री ने हरियाणा सरकार से किया पानी छोड़ने का आग्रह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने रविवार को कहा कि हरियाणा सरकार ने हथिनीकुंड बैराज के सभी फाटक बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखेंगी। दिल्ली के लिए पानी छोड़ने में इसी बैराज का उपयोग किया जाता है। राष्ट्रीय राजधानी घोर जल संकट का सामना कर रही है और दिल्ली को जल मुहैया कराए जाने की मांग को लेकर आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। उनका अनशन तीसरे दिन, रविवार को भी जारी है।

मंत्री ने हरियाणा सरकार से दिल्ली के लिए पानी छोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक दिल्ली को पानी का उसका वाजिब हिस्सा नहीं मिल जाता, मेरी भूख हड़ताल जारी रहेगी।’’ दिल्ली पेयजल के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा पर निर्भर है।

प्रमुख खबरें

सेना के हवलदार सावन बरवाल ने किया कमाल, 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ एशियन गेम्स के लिए किया क्वालिफाई

दुनिया से भिड़ते भिड़ते ट्रंप अब सीधे पोप से जा भिड़े, मगर ऐसा करारा जवाब मिला जो विश्वभर को हैरान कर गया

दक्षिणी Lebanon में IDF का बड़ा Ground Operation, हिज़्बुल्लाह के गढ़ Bint Jbeil में घुसी सेना

Balochistan के Noshki में Pak Army का एक्शन, पूरा शहर छावनी में तब्दील, रास्ते सील