Delhi Weather अपडेट: राजधानी में हल्की बारिश के आसार, AQI 103 दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 14, 2026

दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है।

आईएमडी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में दिल्ली के ज्यादातर मौसम केंद्रों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। रिज में सबसे अधिक 7.6 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई, जबकि सफदरजंग में 3.3 मिमी, पालम में 3.0 मिमी और लोधी रोड में 1.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान आयानगर में बारिश नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें: 15 August Metro Service: Red Fort जाने वाले यात्रियों के लिए DMRC का Early Schedule, हर 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 103 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Ukraine के Power Grid पर Russia का बड़ा हमला, एक बच्चे समेत 7 नागरिकों की मौत

Baran में 1800 MW पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट का विरोध, 20 नवंबर को CM आवास कूच का ऐलान

MRPL में घातक विस्फोट के बाद शीर्ष प्रबंधन और यूनिट प्रमुख पर केस दर्ज

Durga Puja पास विवाद: ED ने बंगाल के पूर्व मंत्री Indranil Sen से की 10 घंटे पूछताछ