Delhi में शनिवार को छाए रहेंगे बादल, IMD ने जताया हल्की बारिश का अनुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 15, 2026

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र माने जाने वाले सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम और शुक्रवार की तुलना में 1.8 डिग्री कम था। अन्य मौसम केंद्रों पर भी न्यूनतम तापमान में इसी तरह की कमी दर्ज की गई।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर से शाम के बीच लगभग तीन मिमी तक बहुत हल्की बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है।’’ पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

शनिवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक श्रेणी में बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे एक्यूआई 91 (संतोषजनक) दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 98 (संतोषजनक) था। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

प्रमुख खबरें

PM Modi का बड़ा ऐलान: 1 साल में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI Training, भारत बनेगा ग्लोबल Innovation Hub

IPS Nupur Prasad को Presidents Medal, Sushant Singh Rajput केस में CBI जांच का किया था नेतृत्व

Income Tax Relief: छात्रों और NRI के लिए अघोषित विदेशी संपत्ति बताने का मौका, 31 दिसंबर 2026 है Deadline

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai बोले - नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब Peace और Prosperity की राह पर प्रदेश