Delhi Weather: बारिश के बाद सुधरी हवा, AQI 86 दर्ज; IMD ने जताया बूंदाबांदी का अनुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 16, 2026

दिल्ली में बारिश के बाद शुक्रवार को वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आयानगर में यह 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। आईएमडी ने सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक पिछले 24 घंटे में सफदरजंग में 15.9 मिलीमीटर, पालम में 11.2 मिलीमीटर, लोधी रोड में 20 मिलीमीटर, रिज में 25.2 मिलीमीटर और अयानगर में 8.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजकर 30 मिनट तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 86 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के एक्यूआई पैमाने के अनुसार, शून्य से 50 तक का सूचकांक ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 तक ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

प्रमुख खबरें

Kerala में वरिष्ठ नागरिकों के बिल का BJP नेता Rajeev Chandrasekhar ने किया स्वागत

Bollywood की Dream Girl Hema Malini मना रही हैं 78वां जन्मदिन, फिल्मों से राजनीति तक रहा जलवा

Durga Puja की मूर्ति में मां की आंखें सबसे खास क्यों होती हैं, आखिर क्या है चक्षुदान?

भारत और US Trade Deal जल्द पूरी होने की उम्मीद, निर्मला सीतारमण ने कही बात