G20 के लिए दिल्ली को किया जाएगा बंद, VIP मूवमेंट को लेकर ऐसी है तैयारी

By रितिका कमठान | Aug 22, 2023

जी20 सम्मेलन की मेजबानी के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान हर बंदोबस्त बराबर हो इसके लिए हर विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। वहीं सुरक्षा को लेकर भी कई स्तर पर तैयारियां हो गई है। दुनिया के 20 सर्वाधिक ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्ष, अधिकारी और प्रतिनिधि मंडल एवं इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड जैसी संस्थाओं के प्रतिनिधि इस सम्मेलन के लिए भारत आएंगे।

वहीं दिल्ली के जिन इलाकों में वीवीआईपी मूवमेंट होगी वहां ट्रैफिक में भी बदलाव किया जाएगा। दिल्ली के लोगों को इस दौरान किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस पूरी व्यवस्था कर रही है। लोगों को वैकल्पिक रास्ता दिया जाएगा।

इस दिन से शुरू होगा प्रतिबंध
जी 20 सम्मेलन के लिए सात सितंबर की रात 12 बजे से ही नई दिल्ली समेत अन्य प्रतिबंधित इलाकों में ट्रैफिक के नए नियम लागू हो जाएंगे। इन इलाकों में ट्रैफिक आम जनता के लिए बाधित रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया गया है। ऐहतियात के तौर पर इस दौरान सिर्फ अति आवश्यक वस्तुओं को ही बॉर्डर से लाने की मंजूरी होगी। यानी आवश्यक वस्तुओं, जैसे कि दूध और मिल्क प्रोडक्ट्स, सब्जियां, राशन का सामान, दवाइयां और पेट्रोलियम पदार्थों से लदे ट्रकों को ही दिल्ली में एंट्री मिलेगी। दिल्ली से गाड़ियां बाहर जा सकेगी। दिल्ली में डीटीसी बसें भी नई दिल्ली से होकर नहीं निकलेंगी बल्कि रूट को डायवर्ट किया जाएगा।

वीआईपी मूवमेंट होगा बड़े स्तर पर
जी20 सम्मेलन को देखते हुए इस दौरान बड़े पैमाने पर वीआईपी मूवमेंट भी किया जाएगा। ऐसे में एहतियात और सुरक्षा को देखते हुए 8-10 सितंबर तक नई दिल्ली में पड़ने वाले ऑफिस, मॉल्स और मार्केट बंद रहेंगे। इस दौरान बाहर से आने वाली बसों यानी इंटरस्टेट बसों को गाजीपुर, सराय काले खां और आनंद विहार पर रोका जाएगा। रजोकरी बॉर्डर पर हरियाणा की तरफ से आने वाली बसों को रोका जाएगा। इस समिट के लिए दिल्ली से गुडगांव रुट पर भी असर पड़ेगा क्योंकि गुड़गांव के 12 होटल में कई विदेशी मेहमान रुकेंगे। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से गुरुग्राम से दिल्ली तक रुट में कोई लापरवाही नहीं होगी।

मेट्रो यात्री भी दें ध्यान
जी20 सम्मेलन के दौरान मेट्रो की सर्विसेज में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मेट्रो सेवा इस दौरान पूरी तरह से जारी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि जी20 सम्मेलन के दौरान सड़क मार्ग से निकलने की जगह मेट्रो से ही ट्रैव करें। मेट्रो में यात्रा करने से कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि सड़क से निकलने पर परेशानी हो सकती है। अगर किसी व्यक्ति को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, अस्पताल जाना है तो भी मेट्रो का ही उपयोग करें ताकि ट्रैफिक में फंसने की परेशानी ना हो। या रूट डायवर्ट होने के कारण परेशान ना होना पड़े।

हालांकि संभावना जताई गई है कि आठ से 10 सितंबर के दौरान कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा जा सकता है। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से सुप्रीम कोर्ट, खान मार्केट, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय जैसे कुछ मेट्रो स्टेशन बंद रह सकते है। इनके अलावा अन्य सभी मेट्रो स्टेशनों को खुला रखा जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163

हमले की स्थिति में सभी हथियारों से जवाब देगा Russia, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi