दिल्ली में फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड! आने वाले दिनों में पारा लुढकते की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अब दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी ने बताया कि शहर में तीन जनवरी से लगातार न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से अधिक बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन को लेकर तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान, कहा- सबसे पहले पीएम मोदी लगवाएं टीका

सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि पिछले चार वर्षों में जनवरी में सबसे ज्यादा था।

इसे भी पढ़ें: पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव सिंह सोलंकी का निधन

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के ऊपर बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है क्योंकि शनिवार से बर्फीले पहाड़ों से उत्तरपश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चलनी शुरू हुई हैं।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला