Delhi: दिल्ली सरकार के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश एक जनवरी से

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार के सभी विद्यालयों में एक जनवरी से दो सप्ताह का शीतकालीन अवकाश होगा। शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने एक परिपत्र जारी कर यह जानकारी दी। डीओई ने कहा है कि हालांकि, पाठ्यक्रम को दोहराने और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर एवं उनके अकादमिक प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए नौंवी से 12 वीं तक की कक्षाओं के लिए दो से 14 जनवरी तक एक विशेष अकादमिक सत्र का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को जारी परिपत्र में कहा गया है, “शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी विद्यालय एक -15 जनवरी 2023 के दौरान शीतकालीन अवकाश के लिए बंद रहेंगे।”

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास