By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2025
पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग में शनिवार को 24 वर्षीय एक युवती की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि पुलिस को दोपहर में सूचना मिली कि पंजाबी बाग के ओल्ड स्लम क्वार्टर स्थित एक मकान में दो लोग घायल अवस्था में पड़े हैं।
पुलिस के मुताबिक उसी मकान के एक अन्य कमरे में एक व्यक्ति, छाती पर गोली लगने के निशान के साथ पाया गया। उस व्यक्ति की पहचान 25 वर्षीय नीरज के रूप में हुई।
नीरज को तुरंत नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह एकतरफा प्रेम का मामला प्रतीत होता है। अधिकारी ने बताया कि गोली चलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।