दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, हिंदू देवियों की आपत्तिजनक तस्वीरों से जुड़ा है मामला

By रितिका कमठान | Oct 29, 2023

दिल्ली महिला आयोग ने इंटरनेट पर बेची जा रही हिंदू देवी देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरों के संबंध में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। इंटरनेट पर हिंदू देवी देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें बेची जा रही है जिसे लेकर एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज की है। शिकायत करता ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग हिंदू देवी देवताओं की अश्लील तस्वीरों को ऑनलाइन भेज रहे हैं।

दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के विवरण के साथ फिर की कॉपी दिल्ली पुलिस से मांगी है। इसके साथ ही आयोग ने अश्लील तस्वीरों को इंटरनेट से हटाने और इस तरह के काम किए जाने पर रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा जो कदम उठाए गए हैं उनका विवरण भी मांगा है।

इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग ने बयान जारी कर कहा कि यह कृत्य बेहद अपमानजनक है। इस कदम से कई धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंच सकती है। यह मामला बेहद गंभीर है जिसमें तुरंत एफआईआर होनी चाहिए और आरोपियों की गिरफ्तारी की जानी चाहिए। उन्होंने तत्काल रूप से आपत्तिजनक तस्वीरों को इंटरनेट से हटाने के लिए भी कहा है।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर